भारत-चीन सीमा पर बढ़ी टेंशन, चीनी सैनिकों की भारतीय जवानों से फिर हुई दो बार झड़प

भारत और चीन के बीच सीमा पर जून 2020 से तनाव बना हुआ है, जब एशिया के दो बड़े मुल्कों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में झड़प हुई। दोनों पक्षों ने सीमा पर तैनाती बढ़ाई हुई है। हालांकि, भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान की घटना के बाद सीमा पर दो बार और झड़प हुई, जिनके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच ये झड़प सितंबर 2021 और नवंबर 2022 के बीच हुई है।

कैसे सामने आई झड़प की खबर?
जानकारी के अनुसार, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की कम से कम दो घटनाएं सामने आई है। सेना के जवानों को दिए गए वीरता पुरस्कारों के प्रशस्ति पत्र में इन झड़पों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, अभी तक भारतीय सेना की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस घटना को लेकर ये जानकारी भी नहीं मिली है कि झड़प के दौरान क्या दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए थे या नहीं।

दरअसल, पिछले हफ्ते सेना की पश्चिमी कमान द्वारा एक अलंकरण समारोह में सैनिकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसमें जानकारी दी गई कि किस तरह से भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेनी की पश्चिमी कमान ने अपने यूट्यब चैनल पर 13 जनवरी के समारोह का एक वीडियो अपलोड किया। इसमें वीरता पुरस्कार को लेकर जानकारी दी गई थी। मगर सोमवार के इस वीडियो को डिएक्टीवेट कर दिया गया था।

सेना ने नहीं दी मामले पर टिप्पणी
सेना की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। केंद्र सरकार ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, चीन की सेना या वहां की सरकार की तरफ से भी किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें