दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था छात्र, नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 10वीं के छात्र की टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

टोंस नदी में डूबने से छात्र की मौत
घटना मंगलवार की है। मृतक की पहचान दक्ष चौहान निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में आई है। 10वीं का छात्र दक्ष अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था है। दोपहर के समय वह गुप्त सहस्रधारा के नीचे बह रही टोंस नदी में दोस्तों के साथ नहाने उतरा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दक्ष को बहता देख उसके साथियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला।

परिजनों में पसरा मातम
आनन फानन में किशोर को बेसुध हालत में उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बता दें छह महीने पहले बीमारी के चलते दक्ष के पिता का निधन हो गया था।

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें