अस्पताल से डिस्चार्ज होकर टपकेश्वर मंदिर पहुंची मंत्री रेखा आर्य, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

rekha-arya-reached-tapkeshwar-temple-after-being-discharged-from-hospital

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या टपकेश्वर मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर टपकेश्वर मंदिर पहुंची मंत्री रेखा आर्य

मंत्री रेखा आर्या ने कहा मीडिया से बातचीत में कहा कि देवी भगवती और महादेव के आशीर्वाद और अपने सभी साथियों की प्रार्थनाओं से वे स्वस्थ हो गई हैं। अब वे एक बार फिर जनता की सेवा करने और अपने संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना यह नई यात्रा अधूरी रहती।

नीतियांदेखें

सीएम धामी के साथ-साथ विपक्ष का भी जताया आभार

मंत्री ने इस कठिन समय में सभी से मिले समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सीएम धामी, राज्य सरकार, जन प्रतिनिधियों और सभी राजनीतिक दलों के साथियों को धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा कि इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सभी द्वारा दिखाए गए समर्थन और भरोसे से उन्हें नई ऊर्जा और शक्ति मिली है। लोगों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें