हल्द्वानी-चाय बनाते हुए फटा सिलिंडर, मौके पर मची चीख-पुकार, एक महिला झुलसी, तीन घायल

पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते हुए अचानक एक घर में सिलिंडर फट गया। सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटा जिस से पूरे मकान में आग लग गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।

हल्द्वानी में पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में एक घर में एक महिला चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने से तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जिस वक्त मकान में आग लगी उस वक्त लोग घर में ही मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे।

एक महिला झुलसी, तीन घायल
सिलिंडर फटने की घटना में जहां एक महिला झुलस गई तो वहीं दो बच्चों और एक महिला को सिलिंडर के अवशेष शरीर में लगने से चोटें आई हैं। झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य तीन घायलों को अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

आग लगने से लाखों का नुकसान
बताया जा रहा है कि घर में पूजा-पाठ होनी थी जिसके लिए महिलाएं तैयारी कर रहीं थी। परिवार की महिलाएं 4:30 बजे घर के निचले तल में चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर फट गया और आग लग गई। आग के कारण फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। जिस से आग ने और भी भीषण रूप ले लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें