केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, सोनप्रयाग में मलबे में दबने से पांच की मौत, तीन घायल



केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सोनप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे हादसा हुआ था।


सोमवार देर शाम केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से कुछ लोगों के वहां फंसने की जानकारी सामने आई थी। मिली जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास आठ यात्री भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए थे। सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

अब तक पांच लोगों की शव हुए बरामद
रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने एक शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त गोपाल (50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं तीन घायलों को मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार सुबह चार शव और बरामद किए गए। जिसके बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें