उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

31 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में 31 जुलाई तक सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजधानी देहरादून में रविवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई. तापमान पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें