जिले के प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Ad Ad

हलद्वानी एसकेटी .कॉम

जिले में निवासरत् नवनियुक्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों प्रदेश महामंत्री तरूण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा महेन्द्र नेगी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री तरूण बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम हल्द्वानी आगमन पर भाकड़ा पुल पर भव्य स्वागत किया गया व वाहन जलूस के रूप में फतेहपुर, ब्लॉक, ऊँचापुल में महिला मोर्चा, लामाचौड मण्डल, विठोरिया मंडल व मुखानी मण्डल द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भाजपा कार्यालय तक लाया गया जहाँ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ पुनः प्रदेश महामंत्री श्री तरूण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्री साकेत अग्रवाल, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी श्री प्रदीप जनौटी व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री महेन्द्र सिंह नेगी का भव्य स्वागत किया गया।

सभी प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश से भाजपा नैनीताल जिले में और सशक्त बनेगी।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री तरूण बंसल ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्रूक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और गतिशील बनाया जाएगा व केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को संगठन के माध्यम से आम जन की बीच पहुंचाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप जनौटी व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री महेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश संगठन में दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, वरिष्ठ नेता आनंद सिंह दरमवाल , दायित्वधारी श्री सुरेश भट्ट, श्री दीपक मेहरा, श्री शंकर कोरंगा, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रकाश रावत व श्री विकास भगत, पूर्व महापौर श्री जोगेन्द्र रौतेला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आनन्द सिंह दर्मवाल, श्री चन्दन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री श्री विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रताप बोरा व सुश्री प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री श्री प्रताप रैक्वाल, श्रीमती रुक्मणि बचेकती, श्री कुन्दन चिलवाल, मण्डल अध्यक्ष श्री मधुकर श्रोत्रिय, श्री नीरज बिष्ट, श्री संदीप सनवाल, श्री दलीप नेगी, श्रीमती कंचन उप्रेती, श्री पान सिंह मेवाडी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री कार्तिक हर्बोला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अल्का जीना, जिला मीडिया संयोजक श्री नितिन राणा, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक श्री रत्नेश साह सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे

सम्बंधित खबरें