बिग ब्रेकिंग-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भू-स्खलन, मलबे में दबे कई श्रद्धालु, रेस्क्यू जारी

Ad
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, भू-स्खलन की चपेट में आए कई यात्री

Landslide on Yamunotri walking route : उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से कई यात्री मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है.

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भू-स्खलन Landslide on Yamunotri walking route

घटना सोमवार शाम 4 बजे की है. यमुनोत्री पैदल मार्ग Landslide on Yamunotri walking route पर भैरव मन्दिर के पास नौ कैंची पर अचानक भू-स्खलन हो गया. कुछ यात्रियों के स्लाइडिंग के चपेट में आने की सूचना है.

मौके पर रेस्क्यू जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है. मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है. बताया जा रहा है एक घायल का रेस्क्यू कर उपचार के लिए जानकीचट्टी पहुंचाया जा रहा है. एसपी उत्तरकाशी हादसे पर अपनी नजर बनाये हुए हैं

सम्बंधित खबरें