मेयर ने नगर की समस्याओं को लेकर डीएम से की वार्ता

हल्द्वानी द मिसाइल. com

महापौर गजराज बिष्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मिलकर नगर के की समस्याओं के निराकरण के हेतु वार्ता की।


महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी से मिलकर निगम के मुख्य मार्ग तीनपानी से नरीमन चौराह काठगोदाम तक हो रहे चौड़ीकरण में सड़क के मध्य से दोनों ओर नहर कवरिंग को करते हुये पुन: सीमांकन करने पर विचार किया जाये ।जिससे आमजन को चिह्नीकरण में राहत मिल सके। साथ ही पनियाली कठघरिया से चम्बल पुल होते हुये पनचक्की चौराह तक हो रहे नहर कवरिंग के कार्य को जल्द पूर्ण किया जाये ।जिसके लिये जिलाधिकारी ने दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह से तीव्र कार्य कर जल्द पूर्ण करने को निर्देशित किया।
श् बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि खनन से नगर क्षेत्र प्रभावित रहता है जिसके विकास के लिए खनन न्यास से निगम को सीधे मद प्रदान किया जाये जिससे निगम क्षेत्र में विकास के कार्य कर सके। साथ ही निगम क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में लगे लाल निशानों से जनता को निजात दिया जाये जनता का अनावश्यक अहित किसी शर्त पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। पूर्व में हुई कार्यवाही पर पुन: विचार किया जाये एवं जनता को राहत दि जाये। जिसपर जिलाधिकारी ने विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया

Ad

सम्बंधित खबरें