स्पा सेंटर्स पर बड़े पैमाने पर छापे से मचा हड़कंप, कई का हुआ चालान

देहरादून में पुलिस ने बड़े पैमाने पर स्पा सेंटरों पर छापेमारी की है। शहर के 147 स्पा सेंटरों पर ये छापे मारे गए हैं। पुलिस ने कई स्पा सेंटरों पर अनियमितता पाए जाने पर चालान भी किया है। एक साथ बड़े पैमाने पर हुई छापेमारी से शहर के स्पा सेंटरों पर अफरा तफरी मच गई।

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हुआ एक्शन

देहरादन के एसएसपी अजय सिंह के सख्त रवैए के बाद पुलिस टीमों ने एक साथ शहर के 147 स्पा सेंटरों पर छापे मारे। शहर के अलग अलग इलाकों में ये छापेमारी की गई। पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों के दस्तावेजों को चेक किया। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों की आशंका की भी जांच की है। स्पा सेंटरो पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में भी पुलिस टीमों ने जानकारी ली है।

कई का हुआ चालान

वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक स्पा सेंटरों का चालान कर दिया है। शहर के 15 स्पा सेंटरों पर 81 पुलिस एक्ट में जबकि 10 स्पा सेंटरों पर 83 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पा सेंटर्स के संचालकों को अपने दस्तावेज दुरुस्त रखने, सीसीटीवी और आने वाले ग्राहकों की आईडी लेने के नियम सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें