नाले में महिला की लाश से मिलने से मची सनसनी, मायके जाने के लिए निकली थी घर से

मायके जाने के लिए निकली महिला की नाले में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला चार दिन पहले अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

नाले में महिला की लाश से मिलने से मची सनसनी
अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड में एक महिला की नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला चार दिन पहले घर से मायके लिए निकली थी। लेकिन चार दिनों से महिला का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै।

चार दिन पहले मायके जाने के लिए निकली थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक स्याल्दे विकासखंड के तिमली गांव के छियाणी निवासी गंगा देवी उम्र 68 चार दिन पहले अपने घर से मायके जाने के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक वो मायके नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने देघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मल्ला भाकूडा के गुनसौ नौले के पास मिली लाश
बता दें कि मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला की लाश मल्ला भाकूडा के गुनसौ नौले के समीप नाले में पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की पहचान छियाणी निवासी गंगा देवी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के परिजनों को जानकारी दे दी है

Ad Ad

सम्बंधित खबरें