मंगेतर के घर पहुंचा शख्स की शारीरिक संबंध बनाने की मांग! मना करने पर गला दबाकर लड़की को मार डाला..

एक युवक ने अपनी मंगेतर की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह सनसनीखेज घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। यहां पर 22 साल के लड़के ने अपनी 17 साल की मंगेतर का गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में जव्हार इलाके के बिवलधर गांव में हुई। लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे और उनकी सगाई हो चुकी थी। वह अक्सर लड़की से मिलने आता था।

वहीं मंगलवार को लड़की के माता-पिता खेत गए हुए थे। इस दौरान आरोपी लड़का उनके घर पहुंचा और लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपने मंगेतर की इस मांग का विरोध किया। इससे वह गुस्से में आ गया और लड़की को बुरी तरह पीटने लगा, फिर उसका गला दबाकर मार डाला। इसके बाद वह घर से भाग गया।

पड़ोसियों को कुछ देर बाद घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें