नई टिहरी की सीमा से बाहर मेडिकल कॉलेज बनाने का विरोध, धरना-प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

नागरिक मंच व्यापार मण्डल,सामाजिक संगठनों ने नई टिहरी शहर की सीमा से बाहर मेडिकल कॉलेज बनाने का विरोध किया गै। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा अगर नई टिहरी शहर की सीमा से बाहर मेडिकल कॉलेज बनाया गया तो शासन प्रशासन के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


मेडिकल कॉलेज को नई टिहरी शहर की सीमा से बाहर बनाने को लेकर नागरिक मंच, व्यापार मण्डल, सामाजिक संगठनों ने बौराड़ी के मिलन केंद्र में बैठक की गई। जिसमें सभी लोगों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये मेडिकल कॉलेज को नई टिहरी शहर की सीमा से बाहर बनाया गया तो शासन प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

नई टिहरी में मेडिकल बनाने की उठाई मांग
नागरिक मंच से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी, केंद्रीय विद्यालय और वन विभाग की पौधशाला की भूमि और
भवन पर मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सभी संस्थानों की भूमि व भवन मिलाकर 8 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राम छमुंड में भी लगभग 3 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। साथ ही टीएचडीसी के 150 से 200 कमरे हैं।

उन्होंने कहा कि टिहरी बांध विस्थापित नई टिहरी शहर में निवासरत लोगों की आजीविका को बचाए रखने के लिए नई टिहरी में ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जानी चाहिए। नई टिहरी में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा न होने के कारण शहर से दिन-प्रतिदिन पलायन हो रहा है। इसलिए नई टिहरी में ही मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें