आँचल शुद्धता की गारंटी:बोरा

2 नए उत्पाद छेना की रबड़ी और आइसक्रीम जनता के लिए लांच

हलद्वानी the misaile. com

नैनीताल दुग्ध संघ लाल कुआं की ओर से आज एक विक्रेता मीट का आयोजन किया गया जिसमें दुकानदारों से दूध और दूध उत्पादन के संबंध में राय दी गई साथ ही उनके साथ आने वाले कठिनाइयों और दूध की क्वालिटी को और अधिक बढ़ाए जाने को लेकर उनके सुझाव को सूचीबद्ध किया गया।

इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि शुद्धता की गारंटी है इसमें न के बराबर रासायनिक का प्रयोग होता है जबकि अन्य उत्पादों को आप देखिए जब उसमें अधिक केमिकल है तो इसलिए वह अधिक दिन तक बाजार में अपने आप को टिका पाते हैं ।

उन्होंने कहा कि आनंदा जैसी एजेंसी ने कोटाबाग क्षेत्र में दुकानदारों और ग्राहकों को लाखों का चूना लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंचल को जल्दी और अधिक बेहतर बनाया जाएगा तथा र घर तक पहुंचाने के लिए दुग्ध उत्पादक की बेहतरी के लिए भी कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि लगातार आंचल के द्वारा विभिन्न उत्पाद लोगोके लिए ले जा रहे हैं इसी क्रम में आज छेना की रबड़ी और आइसक्रीम ग्राहकों के लिए लांच की गई है इस अवसर पर संजय सिंह भाकुनी दुग्ध विक्रेता समेत आंचल प्रबंधन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

#haldwanionline2011 #bjputtarakhand #dmnainital #आँचल #dairy #mukeshbora

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें