शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 : उत्तराखंड के 13 शिक्षक होंगे सम्मानि

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 की घोषणा हो गई है। इस बार प्रदेश के 13 शिक्षक चयनित किए गए हैं, जिन्हें 5 सितम्बर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ ही प्रशिक्षण संस्थानों व संस्कृत शिक्षा से जुड़े शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों को उनकी शिक्षा की गुणवत्ता, नवीन प्रयोगों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के आधार पर चुना गया है।

प्राथमिक शिक्षा से चयनित शिक्षकों में चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों के नौ शिक्षक शामिल हैं। इनमें डॉ. चंदन प्रसाद गोड़, रश्मि राणा, रमेश लाल राणा, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, कल्पना भण्डारी, तिली बडोला, सुमन गुसाईं, देवदान सिंह खंडवाल और डॉ. निसार खान प्रमुख हैं।
वहीं, माध्यमिक शिक्षा से चयनित पांच शिक्षकों में पुष्कर सिंह मनेरी, गीता बिष्ट जोशी, डॉ. नूतन भट्ट, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय और दीपक चन्द्र मिंट का नाम शामिल है।

यह पुरस्कार शिक्षकों के समर्पण और नवाचार को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा जगत में नई ऊर्जा और प्रेरणा भरने का कार्य करता है। इससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित खबरें