महिलाओं के हाथ में गढ़वाल और अल्मोड़ा सीट के नेताओं के जीत की चाबी, पुरुषों के मुकाबले किया अधिक मतदान

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को हुए मतदान के फैसले ईवीएम में कैद हैं। इस बार भी गढ़वाल और अल्मोड़ा सीट के नेताओं के जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में हैं। बता दोनों सीटों पर पुरषों से ज्यादा महलाओं ने मतदान किया है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किये आंकड़ों के अनुसार 19 अप्रैल को हुए चुनाव में 83,37,914 में से 57.24 यानी 47,72,484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से सबसे ज्यादा 63.53 प्रतिशत वोट हरिद्वार लोकसभा में पड़े हैं। जबकि सबसे कम 48.82 प्रतिशत वोट अल्मोड़ा लोकसभा सीट में पड़े हैं।

पुरुषों के मुकाबले किया अधिक मतदान
दो सीटें गढ़वाल और अल्मोड़ा ऐसी हैं। जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने मतदान ज्यादा किया है। बता दें गढ़वाल में कुल 13,69,388 में से 7,17,834 वोट पड़े थे। इसमें से 3,79,833 महिलाएं और 3,37,993 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा आठ थर्ड जेंडर भी शामिल हैं।

अल्मोड़ा सीट में भी महिलाओं ने अधिक किया मतदान
उधर अल्मोड़ा लोकसभा के कुल 13,39,327 मतों में से 3,48,378 महिला और 3,500,16 पुरुष मत पड़े हैं। इन दोनों सीटों पर महिला मतों की संख्या अधिक है। जो भी नेता आधी आबादी को रिझाने में कामयाब हुआ होगा। ईवीएम में उसकी किस्मत का फैसला तय होगा

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें