22 जनवरी को RAM MANDIR के लिए बना विशेष पास, एंट्री करने से पहले होगी जांच, जानें कैसे मिलेगा प्रवेश

22 जनवरी को अयोध्या में बने RAM MANDIR में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर हर तरफ उत्सव का माहौल है। लेकिन अयोध्या की सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा है। ऐसे में एक विशेष पास बनाया गया है। बिना एंट्री कार्ड दिखाए किसी को भी कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। इस पास पर आगुंतक की जानकारियां होंगी, जिसकी जांच के बाद ही उन्हें एंट्री मिल सकेगी। ऐसे में आप अयोध्या जाने की तैयारी में है तो पहले यहां जाने के लिए बनने वाले पास को लेकर जानकारी जरूर ले लें।

एक्स पर दी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जानकारी
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी। आगे लिखा गया है कि भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से ही आगुंतकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR CODE के मिलान के पश्चात ही परिसर में प्रवेश हो पाएगा। इसके साथ ही एक्स पर किए गए पोस्ट में एंट्री कार्ड का एक प्रारूप भी लगाया गया है।


RAM MANDIR

RAM MANDIR में ऐसे मिलेगा प्रवेश
एंट्री कार्ड के प्रारुप में आगुंतक की कई जनकारियां अंकित होंगी। इसके साथ ही एक क्यूआर कोड भी होगा, जिससे आगुंतक की जानकारियों का मिलान किया जाएगा। इस पर राम मंदिर में आने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, कैटेगरी और ब्लॉक भी लिखा होगा। राम मंदिर आने वाले व्यक्ति के लिए जारीकर्ता का हस्ताक्षर होना जरूरी है। इस पर एक फोटो भी लगाई जाएगी, जिससे उस व्यक्ति की पहचान हो सकेगी। वहीं इस एंट्री पास के ऊपर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी लिखा हुआ होगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें