एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर समेंत 15 पुलिसकर्मियों को किया इधर उधर

नैनीताल skt. com
नैनीताल पुलिस ने निरीक्षकों उप निरीक्षकों तथा अपर पुलिस निरीक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं तथा इन तबादलों को विभागीय कार्यकुशलता और जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से किया है।
नैनीताल पुलिस में आज व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 15 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक ललिता पाण्डेय को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विपिन चन्द्र पाण्डेय अब सम्मन सेल व CCTNS के प्रभारी होंगे।
इसी तरह काठगोदाम, कालाढूंगी, मुखानी और मुक्तेश्वर जैसे प्रमुख थानों के प्रभारियों को भी बदला गया है। notable बदलावों में शामिल हैं:

  • उ0नि0 पंकज जोशी को कालाढूंगी से काठगोदाम थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • उ0नि0 विजय मेहता अब मुखानी से कालाढूंगी थाने में ज़िम्मेदारी निभाएँगे।
  • उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी मंगल पड़ाव चौकी से थानाध्यक्ष मुखानी बनें हैं।
  • उ0नि0 गौरव जोशी अब हल्द्वानी थाना छोड़कर मंगल पड़ाव चौकी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा कई पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों और चौकियों पर तैनात किए गए हैं। इनमें अ0उ0नि0 नवीन चन्द्र सौराड़ी (बेतालघाट), अ0उ0नि0 विजय कुमार (कैंची चौकी), और अ0उ0नि0 उदय सिंह राणा (तल्लीताल) प्रमुख हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें