धार में छत पर सो रही युवती को जबरन उठाकर ले गया आरोपी, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

रात करीब एक बजे आरोपित सुरेश पुत्र केकसिंह वहां पहुंचा और उसे जबरन उठाकर मुंह दबाते हुए पीछे स्थित शौच कक्ष में ले गया, जहां उसने उसके साथ दो बार दुष् …और पढ़ें

धार में छत पर सो रही युवती को जबरन उठाकर ले गया आरोपी, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
धमकाकर युवती से किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. आरोपी फरार, धमकी के डर से युवती ने तीन दिन बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
  2. घर पर अकेली होने के कारण वह अपने बड़े पापा के घर बच्चों के साथ छत पर सो रही थी
  3. घर के पीछे शादी समारोह चल रहा था, जिसमें परिवार के सदस्य शामिल होने गए थे

(धार)। गंधवानी थाने के ग्राम कोकरी में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते वह घबरा गई और कुछ दिनों तक चुप रही। बाद में आरोपी को अपने घर के सामने देखकर हिम्मत जुटाई और स्वजन को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी और स्वजन के साथ थाने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

गंधवानी थाना पुलिस के अनुसार ग्राम कोकरी निवासी पीड़िता युवती अपने पिता के साथ थाने पहुंचीं और सब इंस्पेक्टर रानी राठौर को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। पीड़िता युवती ने बताया कि 29 अप्रैल को उसके घर के पीछे शादी समारोह चल रहा था, जिसमें परिवार के सदस्य शामिल होने गए थे।

घर पर अकेली होने के कारण वह अपने बड़े पापा के घर जाकर बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब एक बजे आरोपित सुरेश पुत्र केकसिंह वहां पहुंचा और उसे जबरन उठाकर मुंह दबाते हुए पीछे स्थित शौच कक्ष में ले गया, जहां उसने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने घटना के बाद उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस डर के कारण वह उस समय किसी को कुछ नहीं बता सकी और चुप रही।

पुलिस आरोपी को तलाश रही है

पीड़िता ने बताया कि तीन मई को आरोपित को घर के सामने देखने के बाद उसने साहस जुटाकर अपने माता-पिता और स्वजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह गंधवानी थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया। थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें