नार्को टेस्ट के बीच उर्मिला सनावर ने किए ताबड़तोड़ खुलासे, CBI से कर डाली ये बड़ी मांग,देना चाहती है सीएम को गुप्त जानकारी!

urmila-sanawar-cbi-court-appearance-ankita-bhandari-murder-case

अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। बीते दिनों सीबीआई ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ की। जिसके बाद आज दोनों की सीबीआई कोर्ट में पेशी थी। जिसमें दोनों ने ही नार्को टेस्ट के लिए सहमति जताई है। हालांकि उन्होंने सीबीआई से एक बड़ी मांग कर डाली है।

नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश हुई उर्मिला सनावर

दरअसल कोर्ट में पेश होने के बाद उर्मिला सनावर ने बताया कि उन्हें दोबारा से नार्को टेस्ट के बारे में सोचने के लिए कहा गया। उन्हें दोबारा बुलाया गया है। इस मामले में 26 को दोबारा सुनवाई होगी। उर्मिला ने इस दौरान कहा कि वो अंकिता के न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही है। वो नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें सीबीआई पर भरोसा नहीं है।

उर्मिला की बड़ी मांग

उन्होंने मांग की कि नार्को टेस्ट मीडिया के सामने होना चाहिए। वो अपनी मांग पर अडिग हैं। उर्मिला ने कहा कि अगर उनकी ये मांग पूरी नहीं होती तो वो इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगी।

सीएम धामी को देना चाहती है गुप्त जानकारी

इसके अलावा एक्ट्रेस ने सीएम धामी से भी मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि वो सीएम धामी को गुप्त जानकारी देना चाहती है। राज्य में कोई सीएम की  सरकार गिराने की प्लानिंग कर रहा है। इसमें सत्ताधारी लोग ही शामिल हैं।

समाचारपढ़ें

उर्मिला सनावर ने किए बड़े खुलासे

उन्होंने दावा किया कि वायरल ऑडियो को लेकर झूठ बोलने के लिए उन्हें 50 करोड़ और देश छोड़ने का ऑफर दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो की फॉरेसिंक रिपोर्ट में इसके ओरिजनल होने की पुष्टि हुई है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि उनकी 48 मिनट की ऑडियो सीबीआई तक पहुंची ही नहीं।

उन्होंने जानकारी दी कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी उनका सहयोग नहीं कर रही है। इसके अलावा उन्होंने दुष्यंत गौतम और पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें