छात्रों को सालों बोलने पर भड़का यूएसएफ फूंक डाला पुतला

हलद्वानी skt. com


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा हर बार की तरह इस बार भी एक शब्द ऐसा बोल दिया जिससे कि प्रदेश भर के छात्रों का स्वाभिमान पर गहरी चोट पहुंची इसके खिलाफ छात्र और राजनीतिक दल कही उग्र दिखाई दिए ।

हल्द्वानी में उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड छात्र फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा युवाओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रताप सिंह चौहान ने की तथा कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तराखंड छात्र फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री नीरज बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने महेंद्र भट्ट के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा युवाओं का अपमान है और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे महेंद्र भट्ट को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि वे भविष्य में युवाओं के सम्मान का ध्यान रखें।

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि भारतीय जनता पार्टी महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल हटाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदेश का युवा वर्ग व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की होगी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल, युवा प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड छात्र फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें