Vidyut Jammwal: अपने जन्मदिन पर विद्युत ने लिया प्रकृति का आनंद, हिमालय में बिना कपड़ों के दिखे अभिनेता

Vidyut Jammwal: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल(Vidyut Jammwal) का आज 43वां जन्मदिन हैं। जहां एक तरफ उनके फैंस और फिल्मी कलाकार अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता अपने बर्थडे पर अकेले हिमालय पहुंच गए है।

हिमालय में बिना कपड़ों के दिखे अभिनेता
बर्थडे के मौके पर विद्युत जामवाल ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसके बाद इन तस्वीरों को देखकर सभी हैरान रह गए। जंगलों में अभिनेता प्रकति का आनंद ले रहे है। अभिनेता जंगलों में खाना पका रहे है। नदियों में नहा रहे है। वो हर एक पल का आनंद ले रहे है। उन्होंने सभी को हैरान कर दिया जब उन्होंने ये सब काम बिना कपड़ें पहने किए।

सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर
सोशल मीडिया पर अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमें उन्होंने बताया की वो अपना बर्थडे अकेले और मुफ्त में मना रहे है। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में बताया की ये उनका 14 साल से अधिक समय से एक अनोखा वार्षिक अनुष्ठान रहा है।

हर साल वो सात से 10 दिन अकेले जंगलों में बिताते है। आगे उन्होंने बताया की यह आकर वो एनर्जी गेन करते है। आखिरी में उन्होंने एक अनाउंसमेंट की। उन्होंने बताया की उनकी फिल्म ‘क्रैक’ सिनेमाघरों में 23 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। जिसके लिए वो काफी उत्साहित है।

विद्युत की अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक रिलीज डेट
बता दें की विद्युत की अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। साल 2005 में आदित्य दत्त ने हिमेश रेशमिया स्टारर ‘आशिक बनाया आपने’ को भी डायरेक्ट किया था। इसके अलावा विद्युत अभिनीत एक्शन थ्रिलर, ‘कमांडो 3 को भी आदित्य ने ही डायरेक्ट किया था। ‘क्रैक’ में अलग अलग एक्शन स्टंट अभिनेता ने खुद ही परफॉर्म किए है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें