सीएम ने खिलाड़ियों से की मुलाकात, उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ किया भोजन

The misaile news

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय खेल हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमारी प्राथमिकता में हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ी यहां से बेहतरीन अनुभव लेकर जाएं और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही, हम यह भी प्रयास कर रहे हैं कि विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को उनके अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे पूरे मन से खेल सकें।“

उन्होंने परेड ग्राउंड, देहरादून का भी दौरा किया और आयोजन स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खेलों की सुचारू व्यवस्था और खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री के इस दौरे से खिलाड़ियों और आयोजन समिति का मनोबल बढ़ा और उन्होंने उनकी सराहना करते हुए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है, और इसे सफल बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। 

प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक बनेंगे और उत्तराखंड को खेल क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें