हेली यात्रा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

पिथौरागढ़ के धारचूला में व्यास जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले सात ग्रामसभा ने हेली सेवा का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कई बार शासन-प्रशासन को इसके बारे में भी सूचना दी है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इसका संज्ञान नहीं लिया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है।

हेली यात्रा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटन विभाग के द्वारा चलाई जा रही हेली यात्रा के द्वारा पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा पूर्व में शासन को दिए गए ज्ञापनों के बावजूद भी शासन-प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारी ने मामले का संज्ञान नहीं लिया है।

ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
ग्रामीणों ने कहा प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए इस बार व्यास घाटी के सातों ग्राम सभाओं ने लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने कहा अगर प्रशासन की ओर से मामले का संज्ञान नहीं लिया जाता तो गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें