जेल में बंद बेटे से मिलने मां से पुलिसवाले ने किया S\x की डिमांड, प्राइवेट पार्ट में लगाया हाथ…छोड़ने के ऐसे किया मजूबर

a policeman demanded s x from a mother to meet her son who was in jail

जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां जेल में मिलने आई बेटे से मिलने आई मां से एक पुलिसवाले से सेक्स की डिमांड की। इतना ही नहीं आरोप है कि महिला का प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। महिला ने पीरियड होने के बहाना बनाया…

UP DESK: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां जेल में मिलने आई बेटे से मिलने आई मां से एक पुलिसवाले से सेक्स की डिमांड की। इतना ही नहीं आरोप है कि महिला का प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। महिला ने पीरियड होने के बहाना बनाया लेकिन फिर भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला दुर्ग जिले के भिलाई-3 का है, यहां पर एक महिला ने थाने में तैनात आरक्षक अरविंद मेंढ़े पर आरोप लगाई है कि आरक्षक अरविंद ने उसके बेटे को छुड़वाने का भरोसा देकर उसे फोन पर मिलने के लिए बुलाया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह महिला को जांजगीर के पास यार्ड में ले गया। वहां उसने गलत तरीके से छुआ और संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया और पीरियड होने की बात कही तो आरक्षक ने उसका प्राइवेट पार्ट चेक किया, और कहा ‘दो दिन बाद फिर आओ… तब तुम्हारे बेटे को बाहर निकाल दूंगा।’ आरक्षक लगातार फोन कर उसे मिलने के लिए मजबूर कर रहा था।

वहीं, इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन की सदस्य ज्योति शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने आरक्षक के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और चैट के स्क्रीनशॉट उन्हें दिए। ज्योति शर्मा ने कहा ‘पीड़िता की पूरी रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट पुलिस को दे दिए हैं। आरोपी आरक्षक पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’SSP ने तत्काल किया सस्पेंड, जांच 7 दिन में पूरी होगी
फिलहाल इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने आरोपी आरक्षक अरविंद मेंढ़े को निलंबित कर दिया और रक्षित केंद्र में भेजा। जांच की जिम्मेदारी CSP भारती मरकाम को सौंपी गई है और 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें