आज गढ़वाल में प्रचार गरमाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गौचर में करेंगे जनसभा

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे। पीएम मोदी के बाद आज गढ़वाल में प्रचार गरमाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौचर पहुंचेंगे। जहां वो गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में गौचर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गढ़वाल में प्रचार गरमाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भाजपा के स्टार प्रचारक क्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चुनाव प्रचार के लिए गौचर पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा को लेकर गौचर में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल के आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई।

पुलिस-प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए
आज होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासन ने भी बदरीनाथ राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार की है। राजमार्ग पर जाम की स्थिति ना हो इसलिए वाहनों के पार्किंग के लिए स्थल चयन और सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन जनसभा स्थाल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें