
Election Results 2026: BJP को आज ऐतिहासिक जीत मिली है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत हासिल की है। सबसे ज्यादा खास बंगाल (election results west bengal) राज्य रहा। जहां बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी शाम को बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगे। जहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जश्न के लिए PM Modi मोदी पहुंचेंगे BJP मुख्यालय
पीएम मोदी पहले भी अन्य राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी कार्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं. बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी ऑफिस को फूलों से सजाया जा चुका है। बीजेपी के कई नेता भी वहां पहुंच रहे है। ऐसे में पीएम मोदी भी पार्टी के जश्न के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगे।
बंगाल में खिला कमल- PM Narendra Modi
बीजेपी ने बंगाल में प्रचंड जीत दर्ज कर ली है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। इस बार यानी साल 2026 के बंगाल विधानसभआ चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने बंगाल के हर एक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया है।
बंगाल में बीजेपी 203 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों से बीजेपी अब बंगाल में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 208 सीटों पर आगे है। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस 84 सीटों, एजेयूपी 2 सीट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
असम, पुडुचेरी में भी खिला कमल!
इसके अलावा असम और पुडुचेरी में भी कमल खिल रहा है। 126 सीटों वाले असम में बीजेपी 79 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं केंद्र शासित विधानसभा में पुडुचेरी में 30 सीटें है। जिसमें बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए। रुझानों में सत्तारूढ़ एएनआर कांग्रेस (AINRC) की गठबंधन सरकार (11 सीटों में आगे) फिर से सरकार बनाती दिख रही है। इस गठबंधन में बीजेपी भी शामिल है


