हल्द्वानी में शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर चाकू से हमला, लहूलुहान कर बदमाश फरार

हल्द्वानी में शिक्षा विभाग के कर्मचारी विक्रम सिंह पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हल्द्वानी में शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर चाकू से हमला
ज्योलीकोट निवासी विक्रम सिंह उम्र 35 वर्ष शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं। शुक्रवार देर रात को उन पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमल कर दिया। हमले के बाद से चारों बदमाश फरार हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पत्नी के होटल को लेकर हुई थी कहासुनी
मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह मूल रूप से ज्योलीकोट के रहने वाले हैं। फिलहाल वो काठगोदाम में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वो ओखलकांडा के माध्यमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर हैं। जबकि उनकी पत्नी काठगोदाम में न्यू टैक्सी स्टैंड के सामने होटल चलाती हैं।

शुक्रवार रात को वो अपनी पत्नी के साथ होटल में बैठे थे। इसी दौरान एक युवक आकर उन्हें धमकाने लगा। जिसको उन्होंने बाहर कर दिया। थोड़ी दोर बाद रात करीब दस बजे युवक अपने साथ तीन और युवकों को चाकू के साथ लेकर आया। इस बीच उनके बीच हुई गहमागहमी के बाद एक युवक ने विक्रम के सीने में चाकू घोंप दिया।

हमले के बाद चारों आरोपी फरार
हमले के बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिजन और आसपास मौजूद लोग विक्रम को अस्पताल ले गए। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें