स्कूलों में पेयजल के सौ फीसदी लक्ष्य को किया जाए पूरा, सीएस ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत आयोजित जल जीवन मिशन की चतुर्थ शीर्ष समिति की बैठक में अधिकारियों को मिशन के तहत संचालित सभी प्रोजेक्ट्स को जून 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

पेयजल के सौ फीसदी लक्ष्य को किया जाए पूरा
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी 13 जिलों में शत् प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) कवरेज पूर्ण करने के साथ ही स्कूलों में पेयजल, बेसिन और शौचालयों में जलापूर्ति के सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पायलट प्रोजेक्ट पर तत्परता से हो कार्य
इसके साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्बंधित अधिकारियों को देहरादून तथा टिहरी जनपदों में 500 गांवों को स्वच्छ सुजल गांव बनाने के पायलट प्रोजेक्ट पर तत्परता एवं गम्भीरता से कार्य किए जाने के लिए निर्देशित किया।।

वेतन वृद्धि के दिए निर्देश
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट्स की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग को भी टाइम बाउण्ड करवाने और जल जीवन मिशन (एसडब्ल्यूएसएम तथा डीडब्ल्यूएसएम ) के कर्मचारियों का मूल्यांकन के आधार पर वेतन वृद्धि के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें