मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Muzaffarnagar Budhana Incident: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. यहां 23 साल की एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.
ADVERTISEMENTS


