दीपावली के मद्देनजर अलर्ट मोड पर आया प्रशासन, बाजार में किए जा रहे सुरक्षा के इंतजाम

दीपावली के मद्देनजर अलर्ट मोड पर आया हल्द्वानी प्रशासन

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. प्रशासन की ओर से शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है.

अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

बता दें दीपावली में न सिर्फ प्रवासी बड़ी संख्या में शहर में आते हैं. बल्कि पर्यटन सीजन भी प्रभावी रहता है. ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने शहर में सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं.

पटाखा बाजार में किए जा रहे सुरक्षा के इंतजाम

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि बाजारों में भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. खास तौर पर पटाखा बाजार में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें