दिवाली के बाद आने वाला भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित होता है. यह पर्व प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली उत्सव का समापन भी भाई दूज के साथ होता है.
नई दिल्ली. भाई और बहन के प्यार का त्योहार दिवाली के ठीक बाद मनाया जाता है. भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है. यह पर्व प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली उत्सव का समापन भी भाई दूज के साथ होता है.
भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. बहनें अपने भाइयों के माथे पर इस दिन तिलक लगाकर उनकी आरती करती हैं. लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं. हमेशा उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं. हर साल यह त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में भाई दूज कब मनाई जाएगी और इस दिन तिलक लगाने के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा.
भाई दूज 2026 कब है? जानें सही तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे होगी. इस तिथि का समापन 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में त्योहारों की तारीख तय करने के लिए उदया तिथि का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसी आधार पर इस साल भाई दूज का पर्व बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा.
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
भाई दूज के दिन तिलक लगाने का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ समय में भाई को तिलक लगाकर उसकी आरती करने से उसके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है. पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
तारीख: 11 नवंबर 2026, बुधवार
तिलक मुहूर्त शुरू: दोपहर 1:10 बजे
तिलक मुहूर्त समाप्त: दोपहर 3:20 बजे
कुल अवधि: 2 घंटे 10 मिनट
बहनें इस शुभ समय के दौरान भाई को तिलक लगाकर उसकी आरती कर सकती हैं.

