दिवाली के बाद कब हटाएं मां लक्ष्मी की पूजा चौकी? बासी फूलों और दीयों को लेकर जान लें जरूरी नियम

when to remove diwali puja chowki
आज दिवाली के शुभ अवसर पर करें माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के…

दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के सा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में पूजा की चौकी सजाते हैं और विधि-विधान से माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करते हैं।

When To Remove Diwali Puja Chowki : दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के सा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में पूजा की चौकी सजाते हैं और विधि-विधान से माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करते हैं।  पूजा के दौरान फूल, मिठाइयां, फल, दीपक और कई तरह की पूजा की सामग्री रखा जाती है। लेकिन दिवाली की पूजा संपन्न के बाद अक्सर लोगों के मन में  सवाल आता है कि आखिर पूजा की चौकी कब हदानी चाहिए और बचे हुए फूलों, पूजा में इस्तेमाल किए गए दीयों और अन्य सामग्री का क्या करना चाहिए? तो आइए जानते हैं दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने और पूजन सामग्री को सही तरीके से रखने या हटाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

कब हटानी चाहिए मां लक्ष्मी की पूजा चौकी?

दिवाली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद पूजा की चौकी को तुरंत हटाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सामान्य परंपरा के अनुसार, अगले दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान का स्मरण करने और पूजा स्थल को प्रणाम करने के बाद चौकी समेटी जा सकती है। हालांकि, कुछ घरों में अन्नकूट या गोवर्धन पूजा तक पूजा का कुछ सामान उसी स्थान पर रखा जाता है। इसलिए अपने परिवार की परंपरा और धार्मिक मान्यता के अनुसार ही चौकी हटाना उचित माना जाता है।

बासी फूलों का क्या करें?
दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को ताजे फूल और मालाएं अर्पित की जाती हैं। पूजा के अगले दिन ये फूल मुरझाने लगते हैं। ऐसे में इन्हें घर में लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए। फूलों को सम्मानपूर्वक इकट्ठा करके किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल सकते हैं या खाद बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें नाली या गंदगी वाली जगह पर फेंकने से बचना चाहिए।

टूटे हुए दीयों का क्या करें?
दिवाली के दौरान घर में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं। कई बार इस्तेमाल के दौरान कुछ दीये टूट भी जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, टूटे हुए दीयों को पूजा स्थल पर रखना उचित नहीं माना जाता। ऐसे दीयों को पूजा की अन्य सामग्री से अलग कर देना चाहिए। उन्हें साफ-सुथरे तरीके से एकत्र करके स्थानीय कचरा निपटान व्यवस्था के अनुसार हटाएं। मिट्टी के दीये प्राकृतिक सामग्री से बने होते हैं, इसलिए जहां संभव हो, उन्हें मिट्टी में मिलाया जा सकता है।

बचे हुए तेल और घी का क्या करें?
पूजा के दौरान दीपक में इस्तेमाल किया गया तेल या घी यदि साफ है और उसमें कोई गंदगी नहीं मिली है, तो उसे सुरक्षित तरीके से अलग रखा जा सकता है। हालांकि, जला हुआ या गंदगी से मिला तेल दोबारा पूजा में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दीपक की बाती को भी इधर-उधर फेंकने के बजाय अन्य पूजन सामग्री से अलग करके उचित तरीके से हटाएं।

पूजा में चढ़ाई गई मिठाई और फल का क्या करें?
दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी को मिठाई, फल और कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। पूजा के बाद इन प्रसाद को परिवार के सदस्यों और जरूरतमंद लोगों में बांटा जा सकता है। यदि फल या मिठाई खराब हो गई हो, तो उसे खाने से बचें। खराब खाद्य सामग्री को स्वच्छ तरीके से निपटाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें