स्थाई राजधानी के अनशन का 18वाँ दिन फौजी ने सभाला मोर्चा पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष है फौजी राजेंद्र कांडपाल

उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर 18 अक्टूबर से बुद्धपार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है आज अनशन में पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल बैठे उन्होंने कहा 35 साल फौज में सेवा करने के बाद अब राज्य की रक्षा के लिए निकला हूँ राज्य की दुर्दशा देख कर दिल में बहुत गुस्सा है उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान राज्यआंदोलनकारियों में जो बर्बरता हुई उसे सुन कर बहुत गुस्सा आता है आज राज्यवासियों को एक बार फिर से एकजुट होने की आवश्यकता है.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहें पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि पिछले 19 दिनों से राज्य के कई हिस्सों से हल्द्वानी बुधपार्क में पहुंचकर इस अभियान को समर्थन दें रहें है और अनशन में बैठते है बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है जिसे महसूस हो रहा है कि राज्य की राजधानी का यह संघर्ष सफल होगा.
अनशन को समर्थन में मासी के अल्मोड़ा से आये पूर्व फौजी आनंद राम ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के लिये हुआ लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है।
उन्होंने कहा, “पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।
आंदोलन को समर्थन में आये आंदोलनकारियों ने कहा राज्य के कई हिस्सों से आकर आंदोलनकारी हल्द्वानी में बैठे हैं तो अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन में आने की अपील की उन्होंने आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी के साथ पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवाल पर एक होना होगा
इस दौरान , प्रेमा मेर,नीमा भट्ट अंजू पांडे,तारा पाण्डेय, कविता जीना , देवेंद्र सालाकोट,रजत पाटनी, सुसीलभट्ट हेमन्त शाहू, पार्षद प्रीति आर्य,सीमा देवी ललिता देवी हिमानी पांडे ज्योतिष्ण पांडे उषा शर्मा, दीपक जोशी तारा पांडे र आदि सैकड़ो आंदोलनकारी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें