मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया जाए प्लान तैयार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरषोत्तम ने आज अल्मोड़ा में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया जाए प्लान तैयार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर पिछली बार मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां पर विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

लोगों को करें मतदान के लिए प्रोत्साहित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति जनपदों से बाहर रहते हैं, उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह सुनिश्चित करें कि उनका मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में बढ़े।

समय पर किया जाए निर्देशों को पूरा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा समयबद्धता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें। सभी कार्मिकों के प्रशिक्षण, एआरओ का चयन के संबंध में पूर्ण तैयारी करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें