
हैदराबाद में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च थी। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाए कि वो एसआईआर के बहाने घुसपैठिए को बचाने की कोशिश कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल प्रधानमंत्री केवल नकली संसद में ही बन सकते हैं।
अमित शाह बोले, ‘मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते’
दरअसल अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “नकली संसद में आप एक बार प्रधानमंत्री बन जाओ, क्योंकि असली संसद में वो नहीं बन पाएंगे, मॉक पार्लियामेंट में बन जाएंगे। सोनिया गांधी के हृदय को शांति हो जाएगी। राहुल जी इस तरीके से चुनाव नहीं जीत सकते हैं। तीन महीना-चार महीना होता है, विदेश चले जाते हो। जनता की समस्या को समझना और सुलझाना होगा. हाथ में संविधान रखते हैं और वो इसका निर्वहन नहीं करते हैं। संसद चलने नहीं देते हैं।”
राहुल गांधी को अमित शाह ने दिया चैलेंज
आगे शाह ने कहा, “मैं चैलेंज देता हूं, हम विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं। आ जाइए. चर्चा कीजिए। मगर वो चर्चा नहीं करेंगे। उनको मालूम है। अराजकता से ही अपने आप को खबरों में रख सकते हैं। अगर संसद में रहे तो पीएम मोदी उनकी धज्जियां उड़ा देंगे।”
कांग्रेस ने की घुसपैठियों को बचाओ रैली
अमित शाह ने आगे कहा, “आज हैदराबाद में हजारों लोग सड़कों पर खड़े हैं। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी। राहुल गांधी ने एक रैली की। उन्होंने कहा कि ये एक वोट बचाओ रैली है। ये वोट बचाओ रैली नहीं थी बल्कि ये घुसपैठियों को बचाओ रैली थी। कांग्रेस SIR को रोक कर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेश घुसपैठियों को बचाना चाहती है, लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं कि आपको जितना जोर लगाना है लगा लीजिए बीजेपी एक-एक घुसपैठियों को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर दम लेगी।”
वोटर लिस्ट से 13 करोड़ नाम काटे जाने का दिया जवाब
उन्होंने राहुल गांधी के वोटर लिस्ट से 13 करोड़ नाम काटे जाने वाले आरोपों पर भी अमित शाह ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, “ये राहुल गांधी कहते हैं कि 13 करोड़ वोट काट दिए गए। ये झूठ बोल रहे हैं। सवा 6 करोड़ वोट ऐसे हैं जो दूसरी जगह रहने चले गए। 2.8 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो गई। 1 करोड़ ऐसे हैं जिसकी डुप्लीकेट एंट्री है। 3 करोड़ वोट ऐसे थे, जो है ही नहीं. ये बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं

