प्रशासनिक फेरबदल! इस महिला IPS को सौंपी गई बड़े जिले की जिम्मेदारी

ips officer assigned charge of key district in reshuffle
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, 1,000 छात्राओं को…

Police विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।

पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) को लेकर जारी आदेश में बदलाव किया गया है। पहले जारी आदेश में अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को दिया गया था, लेकिन अब संशोधित आदेश जारी कर यह जिम्मेदारी निवेदिता पाल को सौंप दी गई है। डीजीपी कार्यालय से इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया गया है।खबर छत्तीसगढ़ से है

कौन हैं निवेदिता पाल?

निवेदिता पाल वर्तमान में 6वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं। विभाग ने उन्हें जांजगीर-चांपा जिले की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि यह फैसला प्रशासनिक संतुलन और विभागीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

एसपी विजय पांडेय ट्रेनिंग पर रवाना

दरअसल, जांजगीर-चांपा के नियमित एसपी विजय पांडेय 45 दिनों की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) भेजे गए हैं। यह ट्रेनिंग 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। उनकी अनुपस्थिति में जिले की कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया गया है।

चार जिलों में बदले प्रभारी SP

राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह के बदलाव किए गए हैं। रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा के एसपी ट्रेनिंग पर गए हैं। इसके चलते मनीषा ठाकुर रावटे को रायपुर ग्रामीण, त्रिलोक बंसल को कोंडागांव और नीरज चंद्राकर को गरियाबंद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल, संशोधित आदेश के बाद जांजगीर-चांपा में निवेदिता पाल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की नई व्यवस्था लागू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें