चाचा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे अखिलेश, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

haridwar news

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मकर सक्रांति के मौके पर गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया.

मां गंगा का लिया आशीर्वाद

बता दें मंगलवार रात को अखिलेश यादव लखनऊ से उत्तराखंड पहुंचे थे. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए. मकर सक्रांति के अवसर पर उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया.

नमामि गंगे घाट पर परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

बुधवार सुबह उन्होंने अपने परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना कर अपने चाचा राजपाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. अस्थि विसर्जन राजपाल यादव के बड़े बेटे अभिषेक यादव ने की. बता दें राजपाल सिंह यादव ने 73 की उम्र में 9 जनवरी को गुड़गांव के वेदांता हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें