चंपावत में किशोरी के साथ कथित रेप केस: नाबालिग के पिता ने बदली तहरीर, बोले मेरी बच्ची को…

 

uk police

चंपावत में किशोरी के साथ कथित रेप केस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। किशोरी के पिता ने कोतवाली में एक और नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किशोरी के पिता ने बदली तहरीर

सल्ली गांव में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित रेप केस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को एक और तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी कमल रावत, उसकी महिला मित्र अर्जित राय और आनंद सिंह माहरा निवासी बनबसा ने उनकी बेटी को लालच देकर फंसाया है। उन्होंने बताया कि तीनों ने उनकी बच्ची को निर्वस्त्र कर उसकी फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किये हैं। साथ ही कमल ने उन्हें धोखे में रखकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये था मामला

बता दें 6 मई को चंपावत के सल्ली गांव में 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामले सामने आया था। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बच्ची अपनी दोस्ती की मेहंदी में गई थी। देर रात तक भी वो घर नहीं लौटी। आधी रात को बच्ची ने उन्हें फ़ोन किया। जिसके बाद फ़ोन बंद हो गया। जिसके बाद बच्ची को नग्न अवस्था में एक कमरे में पाया गया था। उस वक्त किशोरी के पिता ने भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना झूठी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें