Animal OTT: ‘एनिमल’ से रणबीर-बॉबी का किसिंग सीन किया गया था डिलीट, OTT पर रिलीज होगा अनकट वर्जन

Animal: हाल ही में रिलीज़ हुई ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी आदि कलाकारों का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर है।

कट्स के बाद थिएटर में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें की फिल्म को सिनेमा में रिलीज़ करने से पहले कुछ सीन्स काटे गए थे। फिल्म से रणबीर-बॉबी के किसिंग सीन को भी काटा गया था। कुछ कट्स के बाद ही फिल्म थिएटर में रिलीज की गई थी। लेकिन जब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ की जाएगी तो फिल्म का अनकट वर्जन डाला जाएगा।

‘एनिमल’ में रणबीर-बॉबी का किसिंग सीन
एक दिसंबर को रिलीज़ हुई फिल्म एनिमल ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का एक किसिंग सीन भी था। लेकिन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सिनेमाघरों में रिलीज़ करने से पहले इसे हटा दिया गया था। ऐसे में खबरों की माने तो ओटीटी सरसिओं में वो किसिंग सीन शामिल किया जाएगा। फिल्म का अनकट वर्जन ओटीटी पर रिलीज़ होगा।

ओटीटी वर्जन में अनकट रिलीज होगी फिल्म
खबरों की माने तो हाल ही में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में में रणबीर और उनके फिल्म में रिश्तें को लेकर बताया था। उन्होंने बताया की ”ये दो भाई हैं, वो एक-दूसरे को मारना चाहते हैं, लेकिन उनमें एक-दूसरे के लिए प्यार है। ये क्लाइमेक्स सीक्वेंस है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, जो प्यार के बारे में है ।

आगे बॉबी बताते है कि “उनका रणबीर कपूर के साथ एक किसिंग सीन है, लेकिन थिएटर रिलीज में इसे काट दिया गया और यह नेटफ्लिक्स रिलीज का हिस्सा हो सकता है। बॉबी कहते हैं, ”आप लड़ रहे हैं, और आप अचानक उसे किस कर लेते हैं, और फिर आप हार नहीं मानते, और वो आपको मार देता है लेकिन उन्होंने किस सीन हटा दिया। मुझे लगता है कि यह अनकट नेटफ्लिक्स वर्जन पर आ सकता है।”

‘एनिमल’ ओटीटी रिलीज
ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म का वर्जन जारी किया जाएगा इस बात से दर्शकों की उत्सुकता दुगनी हो गई है। खबरों की माने तो फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 14 या 15 जनवरी के आस पास रिलीज़ हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें