Arjun Puraskar 2023: मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को पुरस्कार, इन दो प्लेयर्स को मिलेगा खेल रत्न

Arjun Puraskar 2023: इस 2023 के भारतीय खेल पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। स्पोर्ट्स की फील्ड में भारत के सबसे बड़े पुरस्कार ‘खेल रत्न’ के लिए बैडमिंटन से दो प्लेयर्स को चुना गया है।

बैडमिंटन प्लेयर सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। तो वहीं मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। शमी समेत २६ खिलाड़ियों को इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है।

बैडमिंटन में सात्विक-चिराग शेट्टी ने नाम किया रोशन
बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। हांगझू में हुए एशियन गेम्स में बैडमिंटन की इस जोड़ी ने देश के लिए ऐतिहासिक जीत जीती।

मुहम्मद शमी का वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन
तो वहीं मुहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। इस साल हुए वर्ल्ड कप में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। इसके अलावा बॉक्सिंग, तीरंदाजी, रेसलिंग समेत टोटल 19 अलग अलग खेलों के प्लेयर्स को पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मोहम्मद शमी समेत 28 खिलाड़ियों को पुरस्कार
खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), श्रीशंकर और पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), आर वैशाली (शतरंज), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), दीक्षा डागर (गोल्फ), पवन कुमार और रितु नेगी (कबड्डी), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानु (हॉकी), पिंकी (लॉन बॉल्स), नसरीन (खो-खो), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह (शूटिंग), सुनील कुमार और अंतिम (रेसलिंग), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), रोशीबिना देवी (वुशु), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

इस दिन मिलेगा अवॉर्ड?
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए राष्ट्रपति भवन में एक स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन होता है। जहां पर प्लेयर्स को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। ऐसे में इस कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी 2024 को होगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें