बारात के बीच बड़ा कांड: अपनी ही पत्नी का उजाड़ा सुहाग, 16 साल की साली को लेकर फरार हुआ जीजा

in gonda the father of two children absconded with his minor sister in law
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे…

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जहां एक शख्स ने ना केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी ही सगी बहन जैसी साली का अपहरण कर अपनी पत्नी का घर ….

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जहां एक शख्स ने ना केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी ही सगी बहन जैसी साली का अपहरण कर अपनी पत्नी का घर उजाड़ दिया। तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का जश्न चल रहा था, लेकिन किसे पता था कि घर का दामाद ही पीठ में छुरा घोंप देगा।

बारात की गहमागहमी के बीच रची साजिश
घटना 24 फरवरी की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरवा गांव का रहने वाला राजेश कुमार दुबे अपनी ससुराल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। घर से बारात निकलने की तैयारी थी और सभी लोग उत्साह में थे। राजेश भी बारात के साथ निकला, लेकिन शातिर दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। वह रास्ते से चुपके से वापस लौटा और घर में मौजूद अपनी 16 वर्षीय नाबालिग साली को बाइक पर बिठाकर रफूचक्कर हो गया।

फोन बंद कर हुआ अंडरग्राउंड, खोजबीन में खुला राज
जब बारात मंज़िल पर पहुंची और दूल्हे के साथ जीजा राजेश नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। राजेश को बार-बार फोन किया गया, लेकिन पहले उसने फोन उठाया नहीं और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इधर गांव में खबर फैली कि घर की नाबालिग बेटी भी गायब है। अगले दिन 25 फरवरी को जब परिजन शादी निपटाकर घर लौटे, तब पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि जिसे दामाद मानकर पलकों पर बिठाया था, वही अपनी नाबालिग साली को अगवा कर ले गया है। जब लड़की के पिता राजेश के घर पहुंचे, तो वहां उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे बिलखते मिले, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं था।

लोक-लाज के डर से दो दिन तक साधी चुप्पी
अपनी ही बड़ी बेटी का घर उजड़ता देख और समाज में बदनामी के डर से पीड़ित पिता दो दिनों तक इस सदमे को पीते रहे। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली, तो आखिरकार पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

टीमें गठित, आरोपी की तलाश तेज
शुक्रवार देर शाम पीड़ित पिता ने तरबगंज थाने में आरोपी दामाद राजेश कुमार दुबे के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का बयान
मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग लड़की और आरोपी जीजा की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें