भाजपा विधायक आदेश चौहान को हुई 1 साल की सजा, CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा मामला

BJP MLA adesh chauhan

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में भाजपा विधायक आदेश चौहान (BJP MLA Adesh Chauhan) को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है.

क्या है मामला?

बता दें भाजपा विधायक आदेश चौहान की भतीजी दीपका हैं. दीपिका ने अपने पति मनीष पर दहेज़ उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. मनीष ने कोर्ट में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि दीपिका के सभी आरोप झूठे हैं. जिसकी वजह से न केवल उन्हें प्रताड़ित किया गया, बल्कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की है.

विधायक समेत सात को बनाया था आरोपी

मनीष की शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए. सीबीआई ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें विधायक आदेश चौहान उनकी भतीजी दीपिका और दो पुलिस जवान दिनेश और राजेंद्र समेत कुल सात को आरोपी बनाया गया था.

एक पुलिसकर्मी की हो चुकी है मौत

मामले में पुलिस के तीन कर्मचारी भी शामिल पाए गए थे. जिन्होंने विधायक आदेश चौहान के कहने पर मनीष के साथ मारपीट की थी. इनमें से एक पुलिसकर्मी की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि सिपाही दिनेश और राजेंद्र को कोर्ट ने दोषी मानते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है. कोर्ट के इस फैसले के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें