
नैनीताल में झारखंड का 35 वर्षीया पर्यटक 150 फीट गहरी खाई में गिरा। दमकल विभाग ने घायलावस्था में रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
नैनीताल में इनदिनों पर्यटक सीजन चल रहा है। यहां देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं और शहर के चारों तरफ भ्रमण करते हैं। इनमें से कुछ लोग तो अपने वाहनों या टैक्सी से घूमते हैं लेकिन एक बड़ा तबका पैदल सुनसान स्थलों का दौरा करते हैं। आज ऐसे ही झारखंड से आए हरमन ठिठौली घूमते हुए राजभवन मार्ग में डी.एस.बी.मार्ग में पहुंचे और थककर पैराफिट पर बैठ गए। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वो 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घने जंगल और तीव्र खाई में अंधेरे की परवाह किये बगैर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और हरमन को स्ट्रेचर और रस्सियों के भरोसे सड़क तक लाया गया। यहां से मल्लीताल पुलिस ने फायर की गाड़ी की के माध्यम से घायल को स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वही फायरमैन आनंद गिरि ने बताया कि 112 के माध्यम से लोक भवन मार्ग कुमाऊं विश्वविद्यालय के समीप युवक की खाई से गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी मौके में पहुंचे फायर टीम ने तुरंत पुलिस की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाला और उसको बी,डी पांडे अस्पताल पहुंचाया