
हलद्वानी एसकेटी डॉटकॉम
ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में हल्द्वानी के ठेकेदारों द्वारा रॉयल्टी के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।
ठेकेदारों ने रॉयल्टी के नाम पर की जा रही पाँच गुना कटौती के आदेश का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग उठाई।
ठेकेदारों के लगातार संघर्ष और विरोध के बीच सरकार की ओर से उक्त शासनादेश पर स्थगन आदेश प्राप्त हुआ है। यह निश्चित रूप से संघर्ष के दौरान मिली एक राहत है, लेकिन यह हमारी अंतिम जीत नहीं, बल्कि आगे की लड़ाई का एक पड़ाव मात्र है।
प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों ने स्पष्ट निर्णय लिया कि जब तक रॉयल्टी संबंधी शासनादेश को स्थायी रूप से समाप्त नहीं किया जाता और ठेकेदारों की मांगों का पूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री जी से वार्ता के उपरांत आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। एसोसिएशन का उद्देश्य केवल कुछ समय के लिए राहत प्राप्त करना नहीं, बल्कि ठेकेदारों को रॉयल्टी की अनुचित कटौती से स्थायी रूप से मुक्ति दिलाना है।
हमारा स्पष्ट कहना है कि स्थगन से समस्या का समाधान नहीं होता। जब तक शासनादेश पूर्ण रूप से समाप्त नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
आज के इस प्रदर्शन में कैलाश साह, आशीष बिष्ट, उमेश पनेरू, घनश्याम पाठक, शोएब अहमद, दया किशन जोशी, चंदन खोलिया सहित अनेक ठेकेदार भाइयों ने प्रतिभाग कर अपनी एकजुटता और संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सभी ठेकेदार भाइयों से अपील है कि एकजुटता बनाए रखें और अपने अधिकारों की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें

