रामनगर: ढिकुली के पास बस पलटी! मची चीख पुकार..

रामनगर: रामनगर-ढिकुली मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक यात्री बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में दर्जनों यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ढिकुली के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

इस हादसे में 5 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें