सैनिक कल्याण मंत्री ने की कठुआ में हुए आतंकी हमले की निंदा, बोले पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार

सैनिक कल्याण मंत्री ने की कठुआ में हुए आतंकी हमले की निंदा, बोले पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवानों की शहादत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा ईश्वर इन अमर बलिदानियों के हुतात्मों को अपने चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे. प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है।

सेना के वाहन पर आतंकियों ने किया था हमला
आतंकियों ने कठुआ के बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। पांचों जवान उत्तराखंड के गढ़वाल के हैं। जबकि कई जवानों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है। पांच जवानों की शहादत की खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है।

आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद
आतंकी हमले में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी शहीद हो गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें