बनबसा में खत्म हुई कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Champawat dhami cabinet

चम्पावत जिले के बनबसा में हुई कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है। बैठक में कुल 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बता दें कैबिनेट ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है।

बनबसा कैबिनेट के फैसले

  • पहाड़ी क्षेत्रों के कुक्कुट पालकों को सरकार देगी सब्सिडी। डीबीटी के माध्यम से संबंधित लाभार्थियों के वेलफेयर अकाउंट में पहुंचाई जाएगी रकम
  • पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विकास विभागों के समन्वय के लिए डायरेक्टर जनरल के पद को अपग्रेड करने को दी मंजूरी।
  • युवाओं के स्किल बढ़ाने के लिए 200 करोड़ की योजना को मंजूरी दी। प्रत्येक सेमेस्टर में छह क्रेडिट के इन कोर्स में AI समेत नई तकनीकों और रोजगार से जुड़ी अन्य आवश्यक स्किल को किया जाएगा शामिल।
  • टीडीसी को 66 करोड़ का स्पेशल पैकेज दिया गया।
  • कर्मचारी आचरण नियम संशोधन प्रस्ताव को दी मंजूरी। समूह क,ख,ग के कर्मचारी साल में एक बार अपनी संपत्ति का देंगे विवरण।
  • निजी विश्वविद्यालय बनाने का रास्ता होगा साफ। पहले 10 एकड़ जमीन का था नियम, अब 20000 वर्ग मीटर विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है। 5 करोड़ का गारंटी फंड किया खत्म।

डॉक्टरों का स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला

  • डॉक्टरों का स्टाइपेंड में की बढ़ोतरी।
  • कार्मिक विभाग के तहत विभागीय कर्मचारी को देना होगा अपनी संपत्ति का ब्यौरा।
  • टिहरी के नरेंद्र नगर में खोला जाएगा सब रजिस्ट्रार कार्यालय ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें