केंद्र ने दी उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात, सीएम धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात दी है। 33 परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने 559 करोड़ रुपए जारी किए हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के बाद भारत सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास के लिए 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ की धनराशि जारी की है। वित मंत्रालय ने मंगलवार को इसके लिए उत्तराखण्ड शासन को पत्र भेज दिया है।

सीएम धामी ने जताया आभार
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें