सीएम का दिल्ली दौरा खास, उत्तराखंड में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, पढ़ें ये रिपोर्ट



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं और प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। उत्तराखंड में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को जिसे देहरादून में कैबिनेट विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा है।


यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाकात करते रहते हैं। लेकिन इस बार के कयास मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी जोड़कर देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा गया था। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाकात करने वाले हैं।

कैबिनेट विस्तार को हाईकमान की हां का इंतजार
भाजपा हाई कमान के नेताओं से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होना तय माना जा रहा है। क्योंकि उत्तराखंड में कैबिनेट की चार कुर्सियां खाली पड़ी हुई है। कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ती भी रही हैं और भाजपा संगठन भी लगातार कई बार कह चुका है कि बस हाई कमान की हरी झंडी का इंतजार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार हाई कमान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हरी झंडी दे सकता है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं।

कुछ कैबिनेट मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी !
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि उत्तराखंड के हित में जो भी निर्णय होगा वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी फैसला लिया जाएगा। कैबिनेट विस्तार के साथ इस बात की भी चर्चाएं हैं कि हो सकता है कि कुछ कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। माना तो ये भी जा रहा है कि बड़े स्वरूप में कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

हालांकि इस बात तो लेकर भी सुगबुगाहट हो रही है कि कि क्या बीजेपी हाईकमान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की सभी खाली पड़ी कुर्सियों को भरने का काम करते हैं या फिर कुछ कुर्सी खाली रखने का भी काम करते हैं। जो कि उत्तराखंड में एक परंपरा कैबिनेट की खाली कुर्सी रखने की चली आ रही है।

फिलहाल कैबिनेट की चार कुर्सियां पड़ी हैं खाली
70 विधानसभा वाले उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री को मिलाकर 11 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। लेकिन वर्तमान में सात कैबिनेट मंत्री धामी सरकार में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उसे समय तीन कैबिनेट की कुर्सियों को खाली रखा गया था। लेकिन कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद ये आंकड़ा कैबिनेट की खाली कुर्सियों को लेकर चार हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास कई विभागों की जिम्मेदारी है। मार्च 2025 में धामी सरकार के तीन साल का कार्यकाल भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में जब 2 साल का कार्यकाल सरकार का शेष रहेगा तो फिर विकास कार्यों को तेज गति देने की जिम्मेदारी मंत्रियों के ऊपर भी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि ये सही समय मंत्रिमंडल विस्तार का है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कहना है कि जब भी उचित समय होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

Ad Ad

सम्बंधित खबरें